संवाददाता श्याम सुंदर पासवान साफसंदेश ब्यूरो चीफ महराजगंज
निचलौल-महराजगंज।जनपद के निचलौल में आज दिनांक 13 मई, 2022 को एक्शन एड के तत्वाधान में बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध जागरुकता अभियान की शुरुआत निचलौल उपजिलाधिकारी निर्देशन में नायब तहसीलदार श्री नवीन त्रिपाठी निचलौल, महराजगंज और असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगार के सयुक्त तत्वावधान में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए नायब तहसीलदार, नवीन त्रिपाठी ने कहा कि निचलौल तहसील से एक्शनएड संस्था के माध्यम बंधुआ मजदूरी के जागरुकता अभियान चलाया जा रहा जो दलसिंगार जी, असंगठित मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य हैं बंधुआ मजदूरी को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि सभी समाजिक लोग इस अभियान में भाग लेकर बंधुआ मजदूरी कलंक को मिटाने में अपना योगदान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरी एक अभिशाप है और बंधुआ मजदूर कानून के तहत बंधुआ मजदूरी करना एक दंडनीय अपराध है और प्रशासन हर स्तर से इस अपराध को रोकने के लिए संवेदनशील और तत्पर हैं।
दल सिंगार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, असंगठित मजदूर मोर्चा ने कहा कि बंधुआ मजदूरी सभ्य समाज पर एक कलंक है जिसे जनसहभागिता से प्रशासन के संज्ञान में लाकर कार्यवाही कराकर समाप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने ने कहा कि श्रमिकों को सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की गई है, इससे कम मजदूरी का भुगतान देना कानूनन अपराध।
धर्मेंद्र कुमार, जिला समन्वयक, नई पहल परियोजना एक्शन एड, महाराजगंज ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वंचित श्रमिकों को सरकारी योजना एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु जागरूक करके लोगों लाभ दिलाया जायेगा।
इस अवसर नई पहल परियोजना के सहायक समंवयक शाह फैसल हुसैन ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से बाल मजदूर और बंधुआ मजदूर पर रोक लगेगी इसके साथ ही शिक्षा से वंचित बाल मजदूरों को स्कूल से जोड़ा जायेगा।
इस मौके पर नायब तहसीलदार, नवीन त्रिपाठी, एक्शन एड, खेतिहर बंधुआ मजदूर परियोजना प्रभारी व असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दल सिंगार के साथ एक्शन एड से दिनेश प्रसाद, शाह फैसल हुसैन , धर्मेंद्र कुमार, मदन प्रसाद, अशोक गौतम आदि लोगों ने जागरुकता अभियान में शामिल रहे।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश