
ठूठीबारी कस्बे के समीप पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, भरवलिया निवासी थे मृतक बुद्धिराम
ठूठीबारी , महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी कस्बे के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग सड़क के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश