
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु सम्पूर्ण जिले में प्रचार वाहन ने किया भ्रमण।
संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने दिनांक 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त प्रचार वाहन जनपद के तीनों तहसीलों, सभी ब्लॉकों, सभी थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लोगों को जागरुक करेगी। प्रचार वाहन के साथ आम जनमानस में पंपलेट वितरित करने हेतु प्राविधिक स्वयंसेवक की ड्यूटी भी लगाई गई है। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वादकारी स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का समाधान सुलह समझौते के माध्यम से करवा सकते हैं।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश