Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम ने शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Spread the love

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने पक्का पोखरा के सौंदरीकरण के दृष्टिगत कराये जा रहे निर्माणकार्यों की प्रगति व निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समय माता मंदिर से पोखरा तक के एप्रोच मार्ग को सीसी रोड निर्माण से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी द्वारा शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत समय माता मंदिर के आसपास सड़क किनारे लगने वाले ठेले व दुकानों आदि को व्यवस्थित करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे नवरात्रि के दौरान मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विमल कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon