Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

हीरालाल इण्टर कालेज खलीलाबाद में ब्लैक आउट माॅकड्रिल का हुआ आयोजन।

Spread the love

संत कबीर नगर । उप जिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय की उपस्थिति में हीरालाल इण्टर कालेज खलीलाबाद ब्लैक आउट माॅकड्रिल का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि हीरालाल इंटर कॉलेज परिसर में देर शाम आयोजित कार्यक्रम में सायरन बजाकर परिसर में अंधेरा किया गया तथा ब्लैक आउट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां, तुरंत राहत व बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। एनसीसी कैटर्स, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, आपदा मित्रों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ब्लैक आउट के दौरान हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद परिसर में देर शाम अधिकारियों एवं आम जनमानस का जमावड़ा हुआ। ब्लैकआउट आयोजन को पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों को पहले से निर्देश दिए गए थ।े आयोजन में अपने-अपने विभागों के कार्यों की जानकारी के साथ पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शाम 6.00 बजे अंधेरा होने के बाद सायरन की आवाज बजने लगी, सायरन की आवाज बजते ही परिसर में जल रही सभी लाइटें बंद कर दी गई। इसके उपरांत सभी विभागों के अधिकारी सक्रिय हो गए। मौके पर मौजूद स्काउट गाइड, स्वयंसेवक तथा आपदा मित्रों के द्वारा नागरिकों को सावधानी बरतने, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का व्यवहारिक प्रदर्शन कर दिखाया गया। आम जनमानस को माॅकड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में आत्म सुरक्षा, सहयोग एवं सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया।

आयोजन अवसर पर उपस्थित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास से आपदा के होने वाली समय होने वाली जनहानि एवं अन्य हानियों को न्यूनतम करने में सहयोग मिलता है। विभिन्न विभागों के बीच अभ्यास करने से कार्य कुशलता में वृद्धि होती है तथा प्रशासन द्वारा नागरिको से अपील किया गया कि आपदा प्रबंधन के सभी निर्देशों का पालन करें तथा भविष्य में होने वाले अभ्यास में प्रतिभाग कर जागरूक हो तथा अन्य को भी जागरूक करें। इसी के साथ आयोजन को सकुशल समापन किया गया।

ब्लैक आउट माॅकड्रिल कार्यक्रम में कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रतिभा किया गया, जिसमें रशीद, कृष्ण, अमित गुप्ता, आयुष शीतल यादव, श्रेया यादव, सालवी, सोनी आदि बच्चों द्वारा प्रतिभा किया गया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त राज्य कर बृजेश कुमार सरोज, सहायक आयुक्त राज्य कर बुद्धप्रिय, ईओ नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती, अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार, आपदा सहायक कृष्णा गुप्ता, अखिलेश कुमार, प्रवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉक्टर मुबारक अली, योगेंद्र सिंह, प्रवक्ता स्काउट मास्टर मुकेश कुमार और आलोक पांडे जिला संगठन कमिश्नर स्काउट रमेश चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon