
संत कबीर नगर । अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी द्वारा मण्डी में स्थित कुल 06 धान क्रय केन्द्रों (खाद्य विभाग के 04, पी0सी0यू0 के 01 एवं मण्डी समिति के 01) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय खाद्य विभाग के क्रय केंद्र मंडीयार्ड प्रथम पर श्री विवेकानन्द पुत्र श्री रामरक्षा ग्राम-करौदा क्षेत्र सन्तकबरीनगर लगभग 34.40 कु0 धान, मण्डीयार्ड तृतीय पर श्री विजय बहादुर सिंह पुत्र श्री रवि प्रताप सिंह ग्राम व पो0-चन्द्रौटी सन्तकबीरनगर पर लगभग 65.00 कु0 धान, पी0सी0यू0 एजेन्सी सहकारी क्रय विक्रय समिति मण्डीयार्ड खलीलाबाद क्रय केन्द्र पर श्री सुभाष पुत्र अछैबर, ग्राम कटबन्ध, पो0 खलीलाबाद द्वारा लगभग 37.20 कु0 धान विक्रय हेतु लाया गया था जिनकी तौल सम्बंधित प्रभारी द्वारा करायी जा रही थी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा मण्डी में स्थित सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों का धान विक्रय में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। साथ ही वास्तविक किसानों से ही धान की तौल करायी जाये। किसानों के बैठने एवं पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। यदि केन्द्र पर अधिक किसान आर रहे है तो एक टोकन रजिस्टर बना कर सम्बंधित किसान का नाम अंकित किया जाए और जब किसान का नम्बर आये तो सम्बंधित किसान के धान की तौल मानके के अनुसार किया जाए तथा किसानों से शाीलनतापूर्वक व्यवहार किया जाए। सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ करने हेतु अपर जिलाधिकारी द्वारा मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया कि मण्डी में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया है कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद 01 नवम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतक समर्थन मूल्य योजना अन्तर्गत कामन धान 2441 रू0 प्रति कु0 एवं ग्रेड ए 2461 रू0 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 60000 मी0टन (जिसमें खाद्य विभाग को 40000 मी0टन, पी0सी0एफ0 12500 मी0टन, पी0सी0यू0 को 6300 मी0टन, मण्डी समिति को 700 मी0टन एवं भारतीय खाद्य निगम को 500 मी0टन) निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 64 धान क्रय केन्द्रों (खाद्य विभाग के 32, पी0सी0एफ0 के 21, पी0सी0यू0 के 09, मण्डी समिति के 01 एवं भा0खा0नि0 के 01) का अनुमोदन जिलाधिकारी महोदया के स्तर से किया जा चुका है। जनपद में अभी तक कुल 166 किसानों से 839.60 मी0टन धान की खरीद की गयी है जो कि लक्ष्य का 1.399 प्रतिशत है। 166 किसानों के सापेक्ष 109 किसानो का भुगतान हो चुका है।



More Stories
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
डीएम की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, प्रकरणों/संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण करने के दिए गए निर्देश।
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्तरुप से कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करने के दृष्टिगत बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा, स्नानार्थियों की सुविधा की दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।