Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम व एसपी द्वारा संयुक्तरुप से कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करने के दृष्टिगत बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा, स्नानार्थियों की सुविधा की दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

Spread the love

 

 

 

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किए जाने के दृष्टिगत तहसील धनघटा अंतर्गत बिड़हरघाट पर सुविधाओं/व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा घाट पर साफ-सफाई, पुरुष/महिला स्नानार्थियों हेतु अलग-अलग बैरिकेटिंग की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, गोताखोर की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था, एनसीसी, खोया-पाया कैंप सहित संबंधित व्यवस्थाओं/सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारीगण, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon