Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

भाजपा छोड़कर कायस्थ पार्टी में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं, संतकबीरनगर में उमड़ा कायस्थ समाज का जनसैलाब

Spread the love

शंभूनाथ मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने भरी संगठन में नई ऊर्जा, महिला शक्ति की भागीदारी से मजबूत हुआ पार्टी का जनाधार

संतकबीरनगर। कायस्थ समाज को एकजुट कर राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कायस्थ पार्टी ने संतकबीरनगर में अपनी ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शंभूनाथ मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, बंधवा में आयोजित कायस्थ पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। खास बात यह रही कि भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में महिलाओं ने कायस्थ पार्टी का दामन थामा। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष रतन प्रिया श्रीवास्तव एवं महासचिव हिरोशिमा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा किरन श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कायस्थ समाज को अपनी राजनीतिक पहचान बनानी होगी : अजय शंकर श्रीवास्तव

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि कायस्थ समाज प्रतिभा, बुद्धिमत्ता, प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सदैव जाना जाता रहा है। बावजूद इसके, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में समाज को जिस एकजुटता और प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, वह अभी हासिल नहीं हो सका है। अब समय आ गया है कि कायस्थ समाज आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आए और अपनी राजनीतिक शक्ति को पहचाने। कायस्थ पार्टी का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है कि समाज को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प और अपनी बात रखने का सशक्त मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल चुनाव लड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के8 सम्मान, अधिकार, स्वाभिमान और भविष्य की लड़ाई लड़ने का संकल्प है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से संगठन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

महिला शक्ति के बिना संगठन की मजबूती अधूरी : ऊषा किरन श्रीवास्तव

महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा किरन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक उन्नति महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व के बिना संभव नहीं है। आज संतकबीरनगर में जिस उत्साह के साथ मातृशक्ति ने कायस्थ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, वह संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की भी महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कायस्थ पार्टी में महिलाओं को सम्मान, नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर समाज की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

संगठन की असली ताकत एकता और अनुशासन : रमन श्रीवास्तव

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रमन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सफलता उसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और आपसी एकजुटता पर निर्भर करती है। केवल सदस्यता ग्रहण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक सदस्य को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कायस्थ पार्टी को गांव, नगर और जनपद स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। संगठन में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

कायस्थ समाज के लिए जीवनभर समर्पित रहा हूं, अब पार्टी को तन-मन-धन से मजबूत करेंगे : डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव बेचैन

राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव बेचैन ने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि मैं सदैव कायस्थ परिवार के हित, सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहा हूं। समाज के लोगों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करता रहा हूं। अब जब कायस्थ समाज ने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया है, तो यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस संगठन को तन, मन और धन तीनों से मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। यदि हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से कायस्थ समाज को नई पहचान और नई शक्ति मिलेगी। उन्होंने सभी से पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हुए संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव दीपेंद्र सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संदेश सामंत, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. पवन श्रीवास्तव, बस्ती मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ बस्ती मंडल अध्यक्ष नम्रता श्रीवास्तव, बस्ती जिलाध्यक्ष प्रतीक्षा श्रीवास्तव एवं देवरिया जिलाध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा छोड़कर इन महिलाओं ने ग्रहण की कायस्थ पार्टी की सदस्यता

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित पहलू भाजपा छोड़कर कायस्थ पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं की बड़ी संख्या रही। पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में नई जिम्मेदारी और भूमिका निभाने का संकल्प लेने वालों में डॉ. शिखा श्रीवास्तव, डॉ. मनोरमा श्रीवास्तव, श्रीमती अंजली श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, श्रीमती सिंधूलता श्रीवास्तव, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, श्रीमती चित्रा श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती ममता श्रीवास्तव, श्रीमती कस्तूरी श्रीवास्तव, श्रीमती सपना श्रीवास्तव एवं श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त परमात्मा लाल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सिंटू श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, श्याम मोहन श्रीवास्तव एवं धीरज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

संतकबीरनगर से संगठन विस्तार का मजबूत संदेश

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज को सामाजिक एकजुटता के साथ राजनीतिक भागीदारी की दिशा में आगे बढ़ना होगा। संतकबीरनगर में महिलाओं एवं युवाओं की बढ़ती भागीदारी से पार्टी के संगठन विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

[horizontal_news]
Right Menu Icon