धरा धाम इंटरनेशनल परिवार ने 21 वर्षों से निभाई परंपरा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दीप प्रज्वलन

गोरखपुर। छठ महापर्व के अवसर पर धरा धाम इंटरनेशनल परिवार की ओर से छठ घाट भस्मा में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भारत के मानचित्र पर स्थापित तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। हजारों लोगों ने दीप प्रज्वलित कर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। धरा धाम इंटरनेशनल परिवार द्वारा 21 वर्षों से निरंतर इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।

धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। छठ माता की प्रतिमा के पट का अनावरण ई. शशांक पाण्डेय उर्फ रेशू एवं डॉ. विनय श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. एकता गोरखपुरी, ई. मिन्नत गोरखपुरी, सुनील मणि त्रिपाठी एवं लोक गायक शिवा योगी ने काव्य रचनाएं प्रस्तुत कर मानवता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
आयोजन में गुरु पाण्डेय, गौतम पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, बिजेंद्र पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, डॉ. एहसान अहमद, डॉ पी एन पाण्डेय, आकिब अंसारी, सर्वजीत पाण्डेय, अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया, अभय नंदन पाण्डेय, साधुशरण यादव, सौराष्ट्र पाण्डेय, मंटू जायसवाल, कृपाशंकर राय, नीरज पाण्डेय, उमेश तिवारी, सुमंत तिवारी, विवेक शर्मा, प्रशांत पाण्डेय एवं अभिषेक पाण्डेय
विकास पासवान सुरेंदर पासवान विशाल पासवन कृष पासवान नीरज पासवान प्रिंस पासवान सिकंदर पासवान मुंशी पासवान शिवम् पासवान अर्जुन संदीप पासवान जीतेन्द्र पासवान,
सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खेत में बुवाई के दौरान खूनी वारदात, गोली लगने से दो की मौत; गांव में पुलिस तैनात !
सूडान की डॉ. लीना अहमद दब्बा की पुस्तक ‘संत सौरभ : द क्राउनलेस किंगडम ऑफ ह्यूमैनिटी’ का कवर लोकार्पित
गरीबों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पताल में परखी स्वास्थ्य सेवाएं !