दोपहर 1:05 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सुविधाओं की परख के बाद अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

संतकबीरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक आज बुधवार को संतकबीरनगर के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे जिला अस्पताल के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:12 बजे अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखेंगे। वह उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की मौजूदगी और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं।
निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की व्यवस्थाओं और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। वह अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
इसके बाद दोपहर 2:10 बजे उपमुख्यमंत्री नवनिर्मित ‘द वैलेंसिया’ होटल का उद्घाटन करेंगे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में सक्रियता बढ़ गई है। उनके निरीक्षण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
दिनांक 11/11/2026



More Stories
गरीबों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पताल में परखी स्वास्थ्य सेवाएं !
हैती के लेखक एंबेसडर डॉ. पास्टर फेनेल पियरे की पुस्तक ‘संत सौरभ: द सोल्स ग्रैंड असेंबली’ का कवर लोकार्पित
इराकी लेखक शेख नासिर हैदर खोदैर अल-अबादी की पुस्तक ‘द क्रैडल ऑफ सिविलाइजेशन – सेंट सौरभ’ का कवर लोकार्पित