वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 60वें दिन 60वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के कवर का अनावरण

गोरखपुर भारत/हैती। विश्व स्तर पर साहित्य, आध्यात्मिकता और मानवीय सद्भाव को प्रोत्साहित करने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 60वें दिन हैती के लेखक एंबेसडर डॉ. पास्टर फेनेल पियरे की पुस्तक ‘संत सौरभ: द सोल्स ग्रैंड असेंबली—अ मीटिंग पॉइंट ऑफ फेथ, विजडम एंड ह्यूमैनिटी’ के कवर का लोकार्पण किया गया।
यह पुस्तक सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के आध्यात्मिक दर्शन एवं मानवतावादी विचारों पर आधारित है। इसमें विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों, आस्था और ज्ञान के समन्वय के माध्यम से विश्वबंधुत्व तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश प्रस्तुत किया गया है। कृति में करुणा, पारस्परिक सम्मान, एकता और सामाजिक सद्भाव जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को प्रमुखता दी गई है।
एंबेसडर डॉ. पास्टर फेनेल पियरे हैती के आध्यात्मिक नेता, पादरी एवं मानद राजदूत हैं। वे ग्रेट विजन एंड वॉइसेज इनिशिएटिव (GVVI), हैती से संबद्ध हैं। उनके कार्य शिक्षा, शांति, मानवता और सामाजिक प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख, जगत धर्म चक्रवर्ती, सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात ‘सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है’ की भावना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कर रहा है।
60वें दिन 60 अंतरराष्ट्रीय पुस्तक कवर का लोकार्पण अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।



More Stories
इराकी लेखक शेख नासिर हैदर खोदैर अल-अबादी की पुस्तक ‘द क्रैडल ऑफ सिविलाइजेशन – सेंट सौरभ’ का कवर लोकार्पित
मेंहदावल के करमैनी घाट पर भव्य गंगा पूजन, दीपदान एवं भव्य आरती का हुआ आयोजन
डीएम द्वारा हीरालाल इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित सरस मेले का किया गया निरीक्षण/अवलोकन।