
दीपावली के शुभ अवसर पर आयोजित सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित दैनिक उपयोग के उत्पादों की बिक्री हेतु लगाया गया है काउंटर।
डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की किया सराहना व उत्साहवर्धन।
संत कबीर नगर । शासन की मंशा के अनुसार जनपद के हीरालाल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सरस मेला का जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा निरीक्षण/अवलोकन किया गया।
जनपद संत कबीर नगर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सरस मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के परिसर में आयोजित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक स्टाल पर जाकर समूह के सदस्यों से वार्ता भी की गयी। सरस मेले में कुल 22 स्टाल लगाये गये है, जिसमें दीपावली से सम्बंधित सामग्रियों जैसेः-दिया बाती, मोमबत्ती, अगरबत्ती, मूर्ति, सजावट के सामान, कपड़े, कास्मेटिक सामान, घरेलू सामान, झाडू, गुण से निर्मित उत्पाद आदि का अवलोकन किया गया, जिसकी जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गयी तथा उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया गया कि मेला अवधि एक दिन बढ़ाकर अवशेष सामग्री के विक्रय के लिए दिनांक 06.11.2026 को विकास भवन, संत कबीर नगर के परिसर में स्थित डी0पी0आर0सी0 भवन में आयोजित किया जाय।



More Stories
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत शांति समिति(पीस कमेटी) की बैठक हुई आयोजित।
डीएम द्वारा धान क्रय केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, केन्द्र प्रभारियों को किसानों की सुविधाओं सहित विभिन्न बिन्दुओं का दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
जनपद में भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।