Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

पांच ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की बैठकें संपन्न, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Spread the love

 

ग्रामीणों की मौजूदगी में योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

 

धनघटा (संतकबीरनगर)। विकास खंड हैंसर बाजार की पांच ग्राम पंचायतों परसहरपूर्वी, प्रजापतिपुर, गोपीपुर, पतजीव और पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर में सोशल ऑडिट के तहत ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

 

ग्राम पंचायत परसहरपूर्वी में ग्राम प्रधान अजीत पांडेय, प्रजापतिपुर में पुरुषोत्तम सिंह, गोपीपुर में गणेश प्रसाद तथा पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर में ग्राम प्रधान संजू देवी की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि डब्लू सिंह, शुभम राय ,चंद्र मोहन, मिथुन कुमार, सत्यम मिश्रा, बृजमोहन मिश्रा, किस्मती देवी और नरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

बैठकों में सोशल ऑडिट के माध्यम से ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं और कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को सार्वजनिक रूप से रखने का अवसर मिला।

 

सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों की सहभागिता से विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon