
यूथ आइकॉन प्रदीप सिंह सिसोदिया ने युवाओं को किया संबोधित।
संत कबीर नगर । जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में आज प्रभा देवी पीजी कॉलेज, खलीलाबाद में युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय युवा संवाद एवं संसद कार्यक्रम तथा SIR एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित यूथ आइकॉन प्रदीप सिंह सिसोदिया ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी जी ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मताधिकार एवं SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की जानकारी देना, मतदान के प्रति जागरूक करना तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय एवं जिला खेल संघ के सचिव रमेश यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत से सुधांशु त्रिपाठी, अनुभव त्रिपाठी, रविशंकर सिंह, अजय कुमार, अवनीश मिश्रा, प्रिन्स त्रिपाठी एवं योगेंद्र यादव सहित महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।



More Stories
जनपद में भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।
पांच ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की बैठकें संपन्न, विकास कार्यों की हुई समीक्षा
विधायक मेहदावल द्वारा भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलायी गयी शपथ।