Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

जनपद में भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।

Spread the love

 

 

 

एडीएम ने ‘’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलायी शपथ।

 

संत कबीर नगर । राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयन्ती *राष्ट्रीय एकता दिवस* के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अपर जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को *‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’* के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाते हुए कहा *‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं’’।*

अपर जिलाधिकारी ने लौह पुरूष के जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शो एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजली होगी।

इस अवसर पर प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अभय सिंह राजपूत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, डीपीओ सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, जनगणना सहायक अभय चौधरी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon