Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

मां को विदा करते वक्त भर आईं योगी की आंखें, खुद दिया अर्थी को कंधा

Spread the love


योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम दर्शन के दौरान हुए भावुक; 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

हरिद्वार। मां के जाने का दुख कितना गहरा होता है, यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर साफ नजर आया। मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन के दौरान योगी खुद को संभाल नहीं सके। आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। मां के निधन की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड पहुंचे योगी रातभर उनके पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 10:45 बजे 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। जिस समय मां के निधन की खबर आई, उस वक्त योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें यह दुखद सूचना दी। इसके बाद मुख्यमंत्री तत्काल उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।

मां के पार्थिव शरीर को एकटक निहारते रहे योगी

उत्तराखंड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे मां के पार्थिव शरीर के पास पहुंचे। मां को अंतिम बार देखकर वह भावुक हो गए। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह कुछ देर तक मां के पास खड़े रहे और उन्हें एकटक निहारते रहे। परिवार के सदस्यों और मां की देखभाल करने वाले लोगों से भी उनके अंतिम समय के बारे में जानकारी ली।

रातभर मां के पास बैठकर बिताई रात

मां के निधन से मुख्यमंत्री गहरे सदमे में थे। बताया गया कि वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल तक ग्रहण नहीं किया। सार्वजनिक जीवन में हमेशा दृढ़ नजर आने वाले योगी के लिए मां को अंतिम विदाई देना बेहद भावुक पल रहा। मां के प्रति उनका लगाव इस दौरान साफ दिखाई दिया।

चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जाएगा। सुबह उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। अंतिम संस्कार सुबह 10 से 11 बजे के बीच होने की जानकारी दी गई है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है। अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शाम को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon