Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Spread the love

 

युवाओं को नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने पर दिया गया विशेष जोर।

 

संत कबीर नगर। जनपद में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में आज *विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं युवा कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, खलीलाबाद के प्राचार्य कृजेश त्रिपाठी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला वन अधिकारी हरिकेश यादव, प्रभा देवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद त्रिपाठी तथा हीरालाल कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेशनल यूथ आइकॉन प्रदीप सिंह सिसोदिया, एनएसएस अधिकारी मनोज मिश्रा एवं मनोज वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं युवाओं की सहभागिता रही। आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर ने किया।

आयोजन में लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु त्रिपाठी तथा एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) प्रिन्स त्रिपाठी सहित मेरा युवा भारत, संतकबीरनगर के अन्य पदाधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon