‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति

गोरखपुर ऑडिशन में उमड़ा उत्साह, 27 नवंबर को वाराणसी में होगा अंतिम क्षेत्रीय ऑडिशन
गोरखपुर। पूर्वांचल की उभरती गायन प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर की ओर से आयोजित गायन प्रतियोगिता ‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के ऑडिशन में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वर सागर संस्था के संयोजन में आयोजित इस ऑडिशन में करीब 150 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों ने विभिन्न संगीत विधाओं में गीत प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को प्रभावित करने का प्रयास किया। युवाओं के उत्साह और संगीत के प्रति जुनून से आयोजन स्थल गुलजार रहा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पूर्वांचल की छिपी हुई गायन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता का अंतिम क्षेत्रीय ऑडिशन 27 नवंबर को वाराणसी में आयोजित होगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी अगले चरण में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
यह जानकारी स्वर सागर संस्था की ओर से सुनीशा श्रीवास्तव ने दी।



More Stories
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे
हीरालाल इण्टर कालेज खलीलाबाद में ब्लैक आउट माॅकड्रिल का हुआ आयोजन।