Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान

Spread the love

 

 

बच्चों के पठन-पाठन को मिलेगा बेहतर माहौल, चरणबद्ध तरीके से 103 ग्राम पंचायतों में होगी व्यवस्था

 

संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में बच्चों के पठन-पाठन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था को गति दी जा रही है। सोमवार को सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में ब्लॉक की 31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में लाइब्रेरी से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान ग्राम पंचायत बरौली, बरीडीहा, बेलौरा, बलही, भिनखिनी खुर्द, छितही, देवकली खुर्द, गोनौरा खुर्द, गायघाट, घोरहट, इटौवा, कड़सर, कलान, केवटली, खरवनिया खुर्द, कोड़रा भुआल पट्टी, कोदवट, लखनोहर, महोबरा, मड़हाराजा, मोलनापुर, मुड़ियारी, नगुआ, नटवा, पड़रहा, परमेश्वरपुर, तरायापार, तिघरा, टिकुई कोल बाबू और तिनहरी ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में सामग्री पहुंचाई गई।

इन ग्राम सचिवालयों में बच्चों के अध्ययन के लिए 13 कुर्सियां, छह अलमारियां, दो स्टडी मेज के साथ एनबीटी और एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने गांव में ही अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन मिल सकेंगे।

सहायक विकास अधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा ने बताया कि ग्राम सचिवालयों में लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर पठन-पाठन की सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नाथनगर ब्लॉक की कुल 103 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसका उद्देश्य गांव के विद्यार्थियों को उनके ही ग्राम सचिवालय में अध्ययन सामग्री और बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon