
निचलौल।जनपद महराजगंज के निचलौल में स्थित सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान जागरुकता रैली निकाली गई।
तथा साथ ही साथ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान द्वारा रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान उन्होंने झुलनीपुर मेन रोड पर जाकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।

सावधानी हटी दुर्घटना घटी”। आवश्यक है कि आप वाहन आदि को चलाते वक्त सड़क के नियमों का पालन करें। आप अपने गंतव्य तक तभी पहुँच सकते हैं जब आपका मन्तव्य ठीक हो।

कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में छात्राओं ने चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों से कहा कि”जब हम स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तभी अन्य भी करेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल,कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप कुमार, डॉ0आनन्द कुमार मिश्र, प्रदीप द्विवेदी, तानिया जायसवाल, मानवेंद्र तिवारी, अमेरिका यादव एवं स्वयं सेविकाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश