Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

महिला ग्राम प्रधान इन्द्रावती को यूपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने किया सम्मानित!

Spread the love


संत कबीर नगर (मेंहदावल)। ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट ग्राम प्रधान रानीपुर को जिलाधिकारी, विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दे कि जनपद के विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाल में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सतत स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 26 में खादी ग्राम उद्योग प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए रानीपुर महिला ग्राम प्रधानो को जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया।

जनपद के विकासखंड मेहदावल के ग्राम पंचायत रानीपुर की महिला ग्राम प्रधान श्रीमती इंद्रावती को उत्कृष्ट कार्य हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी व धनघटा विधायक गणेश चौहान ने रानीपुर की महिला ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए कार्यों की सराहना की।
महिला ग्राम प्रधान इंद्रावती ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि इन प्रयासों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीणों को स्वरोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वजीत चौधरी ने बताया कि यह मेरे व मेरे ग्राम पंचायत के लिए गौरव का क्षण है। यह खादी ग्रामोद्योग न केवल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है बल्कि पारम्परिक हुनर को नई पहचान देता है। विश्वजीत चौधरी ने यह भी बताया कि इससे ग्रामीण अर्थव्यस्था मजबूत हुई है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़े हैं।

[horizontal_news]
Right Menu Icon