
संतकबीरनगर। विकास खंड सांथा के ग्राम पंचायत फुलवरिया में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार चौधरी ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें देश के लिए समर्पण, अनुशासन और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों का सम्मान करें और गांव व देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
राजकुमार चौधरी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव गांव से ही पड़ती है और फुलवरिया ग्राम पंचायत को विकास, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाना ही उनका संकल्प है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।