Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

श्री सूर्यनारायण सिंह इण्टर कालेज में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

Spread the love

अरविन्द कुमार पटेल साफ़ संदेश रिपोर्टर घुघुली

भिटौली – महराजगंज। आज श्री सूर्यनारायण सिंह कन्या इण्टर काॅलेज, भिटौली बाजार, महराजगंज में प्रबन्धक व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह जी की अध्यक्षता में बच्चों के प्यारे चाचा, आधुनिक भारत के निर्माता व प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं.जवाहर लाल नेहरू जी की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर मुख्य आतिथि पूर्व सांसद महाराजगंज जितेंद्र सिंह जी ने माल्यार्पण किया, बच्चों ने केक काटा तथा समस्त काँग्रेसजन ने बच्चों को टाफियां चाॅकलेट वितरित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर बाल दिवस मनाया।
इस दौरान मुख्य रूप से छात्र अभिभावक संघ अध्यक्ष तेजबहादुर पाण्डेय जी, पूर्व प्रदेशसचिव यन्त्री प्रसाद मौर्या जी, जिलाप्रवक्ता गोपाल शाही जी, प्रधानाचार्या मनीषा पाण्डेय जी प्रधानाचार्य ब्यासमुनि सिंह जी, गामा प्रसाद जी, वीरेन्द्र कुमार रिछारिया जी, नुरूलहोदा रायनी, घनश्याम मिश्रा जी, आनन्द कनौजिया जी, नागेन्द्र सिंह जी, युसुफ अली जी, नवनाथपाल आशुतोष त्रिपाठी जी सहित समस्त सम्मानीय काँग्रेसजन, विद्यालय परिवार व प्यारे बच्चों की सहभागिता रही।

[horizontal_news]
Right Menu Icon