Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

सिन्दुरिया पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज

महराजगंज । पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया नासिर हुसैन के नेतृत्व में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम के उ0नि0 अंकित सिंह,का0 अशोक सिंह, हे0का अमरनाथ पाण्डेय, हे0का0 फैज खान, हे0का प्रदीप यादव, का० प्रखर सिंह कुशवाहा के द्वारा अभियुक्त मनीष यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी ग्राम मडार विन्दवलिया, नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर मय बरामद शुदा एक अदद मो0सा0 हिरो एच एफ डिलक्स रंग काला व नीला व एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना सिन्दुरिया पर मु0अ0सं0 152/22 धारा 41/411 भा0द0वि0 बनाम मनीष यादव उपरोक्त व मु0अ0सं0 153/22 धारा 3/25 आर्स एक्ट बनाम मनीष यादव उपरोक्त पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । अभियुक्त के पास से थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 157/22 धारा 392 भा0द0वि से सम्बन्धित लूट का 2000 रुपया बरामद हुआ तथा थाना रामकोला,जनपद कुशीनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 323/22 धारा 392 भा0द0वि0 से सम्बन्धित लूट का 4400 रुपया बरामद हुआ। सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
क मनीष यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी ग्राम मडार विन्दवलिया, नेबुआ नौरगिया, जनपद कुशीनगर
बरामदगी
(1) एक अदद मो0सा0 हिरो एच एफ डिलक्स
(2)- एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
आपराधिक इतिहास व बरामदगी
1.थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 157/22 धारा 392 भा0द0वि से सम्बन्धित लूट का 2000 रुपया बरामद हुआ
2.थाना रामकोला,जनपद कुशीनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 323/22 धारा 392 भा0द0वि0 से सम्बन्धित लूट का 4400 रुपया बरामद हुआ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 नासिर हुसैन थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज
2.उ0नि0 अंकित सिह
3-हे0का अशोक सिंह
4-हे0का0 अमरनाथ पाण्डेय
5-हे0का0 फैज खान
6-हे0का0 प्रदीप यादव
7-का0 प्रखर सिंह

[horizontal_news]
Right Menu Icon