Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम, एसपी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महराजगंज महोत्सव की तैयारियों का लिया गया जायजा

Spread the love

साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज

महराजगंज।आज 27 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार के साथ महाराजगंज महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपको बताते चलें कि जिलाधिकारी ने परिसर के एंट्री-एग्जिट प्लान, विभागीय स्टॉल, अन्य व्यवसायिक स्टॉल, विज्ञान प्रदर्शनी, अग्निशमन व्यवस्था, मेडिकल सुविधाओं, वी.आई.पी. और पब्लिक मूवमेंट आदि के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी द्वारा महराजगंज महोत्सव में नियुक्त नोडल अधिकारियों व अन्य लोगों से उनकी तैयारियों की भी जानकारी ली गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह महोत्सव जनपद के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है, लेकिन इस को सफलतापूर्वक संपन्न करना एक कड़ी चुनौती है। इसलिए सभी अधिकारी ससमय अपनी तैयारियों को पूर्ण करते हुए महाराज महोत्सव को सफल बनाएं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था व अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों के बारे में पूछा और जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, उपजिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम क्षेत्राधिकारी, सदर अजय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon