साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज
महराजगंज ।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज महोत्सव में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉल पर विभागीय योजनाओं के बारे आगंतुकों को जानकारी दी जाएगी और विभिन्न योजनाओं के लिए उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।
इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी ने बताया कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा महराजगंज महोत्सव में अपना स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें विभाग द्वारा मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा यह भी बताया गया कि महराजगंज महोत्सव में जनपद के विभिन्न प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी दिया जाएगा। और स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि महोत्सव के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न स्टालों की व्यवस्था की जा रही है।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश