Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

जनपद का स्थापना दिवस दो अक्टूबर के शुभ अवसर पर मनाया जायेगा

Spread the love

जिला प्रशासन द्वारा महराजगंज महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज

महराजगंज।आज दिनांक 19 सितंबर 2022 को जनपद के स्थापना दिवस (02अक्टूबर) के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा “महाराजगंज महोत्सव” का आयोजन अक्टूबर माह में किया जा रहा है। इसकी तैयारियों के विषय में अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई और उसके बाद आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण भी आयोजिन समिति द्वारा किया गया।
अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि 01 अक्टूबर 2022 से महाराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महराजगंज के मार्गदर्शन में भव्य महोत्सव आयोजित हो रहा है जिसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। साथ ही में स्थानीय व्यवसायियों को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन हेतु स्टॉल मुहैय्या कराया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी महराजगंज ने बताया कि महाराजगंज महोत्सव में चार सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय सत्र का आयोजन 12:00 से 3:00 व 3:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जबकि तीसरे व चौथे सत्र का आयोजन 6:00 से 9:00 बजे तक व 9:00 से 12:00 बजे तक किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर को “महाराजगंज महोत्सव” के शुभारंभ पर काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास समेत विभिन्न कवि अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने कहा कि महाराजगंज महोत्सव के सफल आयोजन हेतु भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है और साथ में 02 से 03 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मेले में ओडीओपी के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के उत्पादों का स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें आढ़तियों, स्थानीय रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों व स्वयं सहायता समूहों के लिए भी स्टॉल की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे अपने उत्पादों के प्रदर्शन व विक्री से धनोपार्जन कर सके। महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन साधनों व फूड कोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी। जनपद के प्रसिद्ध स्थलों की भी जानकारी महोत्सव में आने वाले लोगों को दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी महराजगंज ने कहा कि 02 अक्टूबर को महाराजगंज का स्थापना दिवस है जिसको यादगार बनाने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देशन में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रसिद्ध उत्पादों को देखने का अवसर मिलेगा और स्थानीय कलाकारों व व्यवसायियों को भी अपनी कला व उत्पादों के प्रदर्शन हेतु बड़ा मंच प्राप्त होगा। साथ ही इस आयोजन के माध्यम से जनपद में पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

[horizontal_news]
Right Menu Icon