Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

बीजेपी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह का किया गया जोरदार स्वागत

Spread the love

श्याम सुंदर पासवान साफ़ संदेश ब्यूरो चीफ़ महराजगंज

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यलय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एवम् विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह के स्वागत के पश्चात जिला पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्य पर आहूत बैठक में आगामी निकाय चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले सेवा पखवारा की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ।
सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत के बल पर जिस तरह लोकसभा, विधान सभा, पंचायत और स्थानीय निकाय विधान परिषद के चुनाव में लगातार सफलता मिली है, उसी प्रकार निकाय चुनाव में भाजपा सफलता हासिल करेगी।ने अपने संबोधन में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक व संगठनात्मक स्तर पर प्राथमिक तैयारी शुरू करने का सुझाव दिया। कहा कि जिले मे भाजपा का सशक्त संगठन है। यहां पार्टी के लिए अनुकूल माहौल है। जरूरत है अपनी भूमिका के अनुकूल कार्य करने की । आगामी कार्य पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि माननीय मोदी जी की जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा के रूप में मनाने का निर्णय पार्टी ने लिया है।जिसके क्रम में
17 सितंबर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर,18 स्वास्थ्य मेला ,19 प्रदर्शनी मेला,20 स्वक्षता अभियान निकाय के वार्डों में और मंडल स्तर पर,21 स्वक्षता अभियान प्रत्येक अमृत सरोवर,श्रम दान,22 जल ही जीवन बरसात के पानी का संरक्षण मंडल स्तर पर,23 वोकल फॉर लोकल एक जनपद एक उत्पाद पर स्टाल लगवाना,24 जिला स्तर पर कृत्रिम अंग का वितरण ,25 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती,मन की बात बूथ स्तर तक काम,26 विविधता में एकता बाहरी लोगों के साथ वाद संवाद,27शुभकामना अभिनंदन पत्र बूथ स्तर से भेजना,28 जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन और बुद्धजीवियो के साथ बैठना,29 प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण स्टाल,30 टी वी मुक्त राष्ट्र , 1अक्टूबर वृक्षरोपण बूथ स्तर पर,2 अक्तूबर गांधी जयंती पर स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार प्रसार एवम खादी उपयोग के लिए जागरूकता का कार्य करना है । जिले के प्रभारी ,प्रदेश मंत्री ,विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने बैठक में कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की अनगिनत उपलब्धियों की वजह से जनता में संदेश अच्छा है। इसका लाभ भाजपा को निकाय चुनाव में मिलने जा रहा है। निकाय चुनाव में बड़ी सफलता 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अच्छा संदेश होगा। उन्होंने संगठनात्म कार्य में क्वालिटी पर जोर देते हुए निकाय चुनाव की दृष्टि से परिसीमन कार्य, मतदाता सूची, मतदान केंद्र व बूथ के साथ हर वार्ड के सामाजिक समीकरण को लेकर सजग रहने का सुझाव दिया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवम प्रदेश की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। अभी लोक एवम जन कल्याणकारी योजनाएं पात्र लोगो तक पहुंच रही है। देश के इतिहास में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के साथ साथ देश को याची की श्रेणी से निकाल कर दान देने वाली श्रेणी में खड़ा करने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा का कार्य जिन्हे जिम्मेदारी दी गई है पूरी ईमानदारी से करना होगा। आज वातावरण भाजपा के पक्ष में है । इसी को बरकरार रखते हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना होगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता,अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, रामाज्ञा निषाद, जितेंद्र पाल, बच्चू लाल चौरसिया, संजय पांडेय, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, बबलू यादव, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, आशुतोष शुक्ला,गौतम तिवारी, सरोज पांडेय, सुमित्रा भारती, वंदना तिवारी, विवेक पांडेय के अलावा तमाम पदाधिकारी ,मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon