संवाददाता-श्याम सुंदर पासवान
पनियरा,महराजगंज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह से वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस बस्ती जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें35 लोग घायल हो गए हैं।और उसमें से 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार जनपद महराजगंज के विधानसभा-319 पनियरा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने गये भाजपा कार्यक्रताओं की बस एक बड़े हादसे की शिकार हो गई।भाजपा कार्यकर्ता शपथ ग्रहण के बाद वापस लौट रहे कार्यकर्ताओं की बस कल देर रात बस्ती जिले मे सड़क हादसे की शिकार हो गई। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। इस हादसे में कुल 35 लोग घायल हो गये। घायलों में 15 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बस दुर्घटना के बाद से पनियरा के रहने वाले उनके परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमारे संवाददाता ने विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह से मोबाइल फोन के जरिए जानकारी प्राप्त की उन्होंने बताया कि बस में घुघुली थाने के दो कांस्टेबल सुंदर राम और मार्कण्डेय भी मौजूद है। महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई। विधायक प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि सांड और कार कों बचाने के चक्कर में बस पलट गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची अयोध्या पुलिस ने सभी घायलों को एबुलेंस से सदर अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने डॉक्टरों से बात की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश