मुन्ना अंसारी साफ संदेश जिला संवाददाता महराजगंज
महराजगंज ।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2022-23 कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि सभी लोग अपने बूथ लेवल एजेंटों को नियुक्त कर दें। उन्होंने विशेष अभियान के दौरान राजनीतिक दलों से सहयोग की भी अपील की। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक: 09-11-2022 दिन बुद्धवार को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक: 09-11-2022 (बुद्धवार) से 08-12-2022 (बृहस्पतिवार) तक रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि विशेष अभियान दिनांक: 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर, 2022 (रविवार), 26 नवम्बर 2022 (शनिवार) और 04 दिसम्बर, 2022 (रविवार) को आयोजित की जाएंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर, 2022 (सोमवार) तक किया जाएगा , प्राप्त दावे और आपत्तियों का डेटा फीडिंग / जांच तथा पूरक सूचियों का मुद्रण 03 जनवरी, 2023 (मंगलवार) को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी, 2023 ( बृहस्पतिवार) को किया जाएगा।बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश