साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज
महराजगंज।जनपद में पराली जलाने से रोकने के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मियों और कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व व कृषि विभाग के कर्मी लगातार निगरानी के माध्यम से सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान पराली न जलाये। उन्होने लेखपालों को निर्देश दिया कि अगर कोई किसान पराली जलाता है तो गाटा के माध्यम से किसान की पहचान करते हुए निर्धारित अर्थदंड लगायें। उन्होंने कहा कि 0 से 2.5 एकड़ तक पर ₹ 2500/- का जुर्माना 2.5 से 5.0 एकड़ पर ₹ 5000/- का जुर्माना और 5.0 एकड़ से अधिक पर ₹ 15000/- का जुर्माना प्रति घटना के अनुसार लगाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों को निर्देश दिया कि सभी कंबाइन हार्वेस्टर पर पुआल प्रबंधन प्रणाली (एस.एम.एस.) जरूर लगाएं। यदि कोई मशीन बिना एस.एम.एस. के मिलती है तो तत्काल उसे सीज कर दिया जायेगा।बैठक में उपनिदेशक कृषि रामशिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार सहित कृषि व राजस्व विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश