श्याम सुंदर पासवान साफ़ संदेश ब्यूरो प्रमुख महराजगंज
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के जनपद के लिए बड़ी खुशखबरी दिशा की बैठक से यह मिली कि जनपद में रामग्राम स्तूप के उत्खनन का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नवंबर माह के दूसरे सप्ताह तक शुरू कर दिया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वाकांक्षी रामग्राम और देवदह स्थलों के विकास हेतु जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।उत्खनन कार्य शुरू होने से रामग्राम की मान्यता ऐतिहासिक रूप से स्थापित होगी बल्कि यह स्थल बौद्ध सर्किट के नक्शे पर भी आ जायेगा और इससे जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देवदह के उत्खनन की योजना भी प्रगति पर है। इन दोनों स्थलों के विकास से जनपद महराजगंज भी कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु की भांति ही वैश्विक पहचान प्राप्त कर सकेगा।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश