Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

जनपद में साधन सहकारी समितियां अब नये रंग रुप में दिखाई देंगी-मुख्य विकास अधिकारी

Spread the love

औरंगजेब शेख साफ़ संदेश सह ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। जनपद में साधन सहकारी समितियां अब नए रंगरूप में दिखाई देंगी। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशन में क्षेत्र पंचायतों द्वारा जनपद के 57 साधन सहकारी समितियों के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। कायाकल्प के बाद इन समितियों पर किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। ए.आर. कॉपरेटिव सविंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने आदेशित किया था कि खरीफ वर्ष 2022-23 में धान की खरीद आरम्भ होने से पूर्व सभी साधन सहकारी समितियों का कायाकल्प करते हुए, समितियों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। इसके लिये उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में तत्काल कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया था।

[horizontal_news]
Right Menu Icon