Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम व एसपी द्वारा बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने हेतु मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का किया गया निरीक्षण

Spread the love

साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज

महराजगंज।दिनांक 14 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात व राहत सामग्री वितरण के संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी बाजार का निरीक्षण किया और चल रही तैयारियों के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा से जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को विस्तार से चल रही तैयारियों के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने कमरों, हेलीपैड, स्विस कॉटेज, सभास्थल और सभास्थल तक जाने वाली सड़कों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिया और कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक के संदर्भ जरूरी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी फरेंदा रामसजीवन मौर्य और अन्य संबंधित अधिकारी व भाजपा के स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon