Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

गांधी जयंती और जनपद स्थापना दिवस पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद् के द्वारा आयोजित महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति की गई

Spread the love

साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज

महराजगंज।आज 02 अक्टूबर 2022 को 02 अक्टूबर महात्मा गाँधी जयन्ती और जनपद के स्थापना दिवस अवसर पर जनपद जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद के द्वारा आयोजित महाराजगंज महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति व विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी कलाओं से सभी को प्रभावित किया।
महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन प्रथम सत्र में विभिन्न विद्यालयी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। दोपहर 12:00 बजे से 06 बजे तक आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने अपने नवाचारी विज्ञान मॉडलों से सभी की प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मिशन शक्ति के तहत बच्चों ने बाल हत्या, दहेज समस्या, महिला सशक्तिकरण पर नाट्य मंचन कर लोगों को भावुक किया। स्थानीय जादूगर सिद्धान्त चौधरी ने भी अपनी जादूगरी से लोगों का मनोरंजन किया।
स्थानीय कलाकारों में सत्य प्रकाश साहू राम तेरी गंगा मैली हो गई, पवनराज ने राम तेरी गंगा मैली हो गयी, रेणु गुप्ता ने दिन भर चाहे जहां रहियो हमार पिया, आस्था, चांदनी, लक्ष्मी ने विवाह गीत गाकर समां बांधा। इनके अलावा श्यामदेव साहनी, आदित्य धनराज, दिग्विजय मौर्य, सहित विभिन्न गायकों ने अपनी गायन कला से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। उपजिलाधिकारी सदर मो. जशीम ने भी चौदहवीं का चांद हो गाकर महफ़िल लूटा।कार्यक्रम में आये दर्शकों ने सभी कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

[horizontal_news]
Right Menu Icon