साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज
महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद “महराजगंज महोत्सव” में स्कूली बच्चों द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शनों के संदर्भ में आज गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल इंटर कॉलेज में विभिन्न एकल व समूह नृत्य समूहों की स्क्रीनिंग की गयी।
स्क्रीनिंग के लिए कुल 89 समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इनमें 14 सामूहिक नृत्य और 30 एकल नृत्य के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों का चयन किया गया। सभी कलाकारों को अंतिम चयन हेतु ड्रेस रिहर्सल के साथ बुलाया गया है।
इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी हेतु विभिन्न विद्यालयों से कुल 52 टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसका निरीक्षण निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित ग्रुप की सूची 30 सितंबर को जारी की जाएगी। स्क्रीनिंग हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह अपर उपजिलाधिकारी अमित गुप्ता, ए.आर. कोऑपरेटिव सविंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जीएसवीएस इंटर कॉलेज विजय बहादुर सिंह, विमल पांडेय और रितेश मिश्रा शामिल रहे।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश