संवाददाता मुन्ना अंसारी
सिंदुरिया-महाराजगंज।जनपद महराजगंज के सिंदुरिया में आज 15 जून को पहुँच कर सेंदुरिया बगापार रनियापुर मार्ग सहित 6 मार्गो का शिलान्यास एवं एक मार्ग का लोकार्पण करने के उपरांत भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास की गति कभी नहीं रुकेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश, प्रदेश व जिले में सड़कों का जाल बिछा दिया है। इससे न केवल सड़कों पर रफ्तार बढ़ रही है बल्कि त्वरित विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह के विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है.। सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है और शायद यही कारण है कि नये-नये सड़कों के शिलान्यास हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि मंत्री जी के अथक प्रयासों से जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क बन रही है। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतर गतिशील रहेगा। उन्होंने कहा कि दशकों से यह मार्ग उपेक्षा का शिकार था। कितनी सरकारें आईं और कितनी गईं। किसी ने ध्यान नहीं दिया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गांव के विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं।विधायक ने कहा कि सबसे अधिक विकास का कार्य भाजपा शासन में हुआ है। उन्होंने पांच साल जनता की नि:स्वार्थ सेवा की है। कहा हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के लिए विकास कार्य कराये।इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा गुड्डू खान,प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता , प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख आनंद वर्मा, निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, ने भी संबोधित किया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण साहब कुंवर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इसके पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ मौजूद सभी विधायक व प्रमुख गण ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण एवम शिलान्यास किया।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश