Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत महराजगंज मे तीस मार्च से शुरू होगी सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग

Spread the love

संवाददाता-श्याम सुंदर पासवान

महराजगंज।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा में जाने को हजारों युवाओं के दिलों में जो सपने थे वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।जिले के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में कल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु दिनांक 30/03/2022 दिन बुधवार से मुफ्त कोचिंग शुरू होने जा रही है इस कोचिंग क्लास की शुरुआत दोपहर 2 बजे से शुरू हो कर शाम 5 बजे तक चलेगी।बताया जा रहा है कि सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कराई जा रही है। राज्यस्तर पर अक्टूबर 2021 में आयोजित परीक्षा के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग के चयनित अभ्यर्थियों को जनपद में कल से कोचिंग दी जायेगी। कल 30 मार्च 2022 से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रत्येक दिन जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के बहुद्देश्यीय हॉल में छात्रों को कोचिंग दी जायेगी। उक्त परीक्षा के माध्यम से चयनित सिविल सेवा के अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, स्थान व समय पर निशुल्क कोचिंग के लिये भाग ले सकते हैं। 
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग का प्रयास जनपद के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान कर उनके सपनों को पूरा करने तथा उनके भाग्य को संवारने का कार्य किया जा रहा है।
सिविल सेवा परीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं जिलाधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी अभ्यर्थियों को जरूरी शिक्षा प्रदान करेंगे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon