घुघली ब्लाक के गांव विश्वनाथ पुर का मामला!
घुघुली,महराजगंज। विकासखंड घुघली की ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर में संचालित कोटे की दुकान पर राशन गमन वह घटतौली का मामला सामने आया है आज 28 मार्च सोमवार को ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटेदार चेतन महीने में दो बार राशन वितरण की जगह एक बार ही राशन वितरण करते हैं तथा एक बार केवल अंगूठा लगवा कर कार्ड धारकों को वापस भेज देते हैं और बोलते हैं राशन बाद में मिलेगा और राशन के दूसरी वितरण के समय पुनः अंगूठा लगवा कर राशन देते हैं इस प्रकार महीने के दो राशन वितरण के जगह एक ही बार राशन वितरित करते हैं और एक बार का राशन हजम कर लेते हैं ग्रामीणों के विरोध पर वह ग्रामीणों के साथ अभद्र पूर्ण शब्दों के साथ बोलते हैं कि जहां मर्जी वहां मेरा शिकायत जाकर कर दीजिए मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि राशन वितरण में घटतौली के भी हम लोग शिकार हैं वह कभी भी उचित माप तोल कर राशन नहीं देते हैं शिकायतकर्ता के क्रम में जवाहरलाल अवधेश ब्यास पासवान ब्यास पासवान नर्वदेश्वर सहित समस्त ग्रामीणवासी शामिल रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।