Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से लौटते समय हुआ बड़ा हादसा बस पलटी दर्जन भर से अधिक लोग हुए घायल

Spread the love

संवाददाता-श्याम सुंदर पासवान

पनियरा,महराजगंज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह से वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस बस्ती जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें35 लोग घायल हो गए हैं।और उसमें से 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार जनपद महराजगंज  के विधानसभा-319 पनियरा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने गये भाजपा कार्यक्रताओं की बस एक बड़े हादसे की शिकार हो गई।भाजपा कार्यकर्ता शपथ ग्रहण के बाद वापस लौट रहे कार्यकर्ताओं की बस कल देर रात बस्ती जिले मे सड़क हादसे की शिकार हो गई। बस में लगभग 40 लोग सवार थे। इस हादसे में कुल 35 लोग घायल हो गये। घायलों में 15 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। बस दुर्घटना के बाद से पनियरा के रहने वाले उनके परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमारे संवाददाता ने विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह से मोबाइल फोन के जरिए जानकारी प्राप्त की उन्होंने बताया कि बस में घुघुली थाने के दो कांस्टेबल सुंदर राम और मार्कण्डेय भी मौजूद है। महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई। विधायक प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि सांड और कार कों बचाने के चक्कर में बस पलट गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची अयोध्या पुलिस ने सभी घायलों को एबुलेंस से सदर अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने डॉक्टरों से बात की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon