औरंगजेब शेख साफ़ संदेश सहायक ब्यूरो रिपोर्टर महराजगंज
बहुआर – निचलौल – महराजगंज ।पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्यबली मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता के निर्देशन में खाद व खद्यान पदार्थों की तस्करी रोकने के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 अभिलेश कुमार, हे0का0 अजीत कुमार शाही व कांस्टेबल प्रमोद यादव के साथ मुखबिर खास सूचना पर बहद ग्राम बहुआर कला (लाईन टोला) से झुलनीपुर जाने वाले पगडंडी मार्ग के पास गन्ने के खेत से नेपाल राष्ट्र में तस्करी हेतु रखी लावारिस 05 बोरी यूरिया खाद भारतीय मार्का NFL किसान नीम लेपित बरामद कर थाना स्थानीय पर अन्तर्गत सीमा शुल्क अधिनियम पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही की गयी।पुलिस द्वारा तस्करी रोकने का सराहनीय भूमिका रही है।
More Stories
महराजगंज में भीषण अग्निकांड: जूते-चप्पलों की दुकान में लगी आग, लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान !
निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में बच्चों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण विभिन्न उपकरणों की दी जानकारी
निचलौल पुलिस ने आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों संग किया बैठक दिया सख्त निर्देश