रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
साफ संदेश
मिठौरा महाराजगंज*जनपद महाराजगंज के स्थानीय मिठौरा ग्रामसभा के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कामता की तरफ जाने वाली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मौके पर जुटी पुलिस ने निरीक्षण के पश्चात पाया कि मृतक के शरीर पर एक काले रंग की टी शर्ट फूल बाजू ,और काले रंग का लोवर धारण किया हुआ मिला।और मृतक व्यक्ति के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में जय करणी माता और अमरजीत गोदने से गुदा हुआ मिला है।व्यक्ति की सांवले रंग का हल्की मूंछ और उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के मध्य बताई जा रही है।हालांकि ख़बर लिखे जाने तक पुलिस ने अभी तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं कर पाई है।लेकिन मृतक व्यक्ति की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश