Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पैसे की धोखा-धडी में 04 नफर अभियुक्तों को थाना नौतनवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Spread the love

श्याम सुंदर पासवान साफ़ संदेश ब्यूरो प्रमुख महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 229/2022 धारा 419,420,467,468,469,471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण द्वारा नेपाल राष्ट्र के निवासी होते हुए भारत के निवासी होने का फर्जी व कूटरचित दस्तावेज ( आधार कार्ड, पैन कार्ड ,निवास प्रमाण पत्र ) का प्रयोग कर बैंको में पैसे के प्रलोभन में फर्जी तरीके से खाता खोलवाया तथा फर्जी तरीके से पैसो का लेन-देन किया जाता है, जिन्हें एक्सिस बैंक के बाहर कस्बा नौतनवां से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.दिपेन्द्र साहनी पुत्र रमाशंकर साहनी निवासी ठाकुर नगर टोला हतवा जनपद गोरखपुर।
2.रामचरन साहनी पुत्र रामप्रसाद साहनी निवासी असुरैना वार्ड नं0 6 सम्मरी माई गांव पालिका थाना बिचउवापुर जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल।
3.रामहरि केवट पुत्र रामकिशुन केवट निवासी असुरैना वार्ड नं0 6 सम्मरी माई गांव पालिका थाना बिचउवापुर जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल।
4.सुखदेव केवट पुत्र अवधेश केवट निवासी असुरैना वार्ड नं0 6 सम्मरी माई गांव पालिका थाना बिचउवापुर जिला रूपनदेही राष्ट्र नेपाल।
बरामदगी – एक बण्डल में 04 अदद कूटरचित आधार कार्ड ,01 मतदाता परिचय पत्र नेपाली,01 नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र,01 पैन कार्ड,चार अदद मोबाइल फोन व 30560/रू0भारतीय रुपये व 1800/-रू0नेपाली रुपये।
गिरफ्तारी पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 ओमप्रकाश गुप्ता थाना नौतनवा जनपद महराजगंज।
2.का0 शिवाकांत सिंह थाना नौतनवा जनपद महराजगंज।
3.का0 संदीप कुमार गौतम थाना नौतनवा जनपद महराजगंज।
4.का0 मृत्युंजय तिवारी थाना नौतनवा जनपद महराजगंज।
5.का0 संदीप निषाद थाना नौतनवा जनपद महराजगंज।

[horizontal_news]
Right Menu Icon