संत कबीर नगर । संत कबीर नगर 28जून 2022 मा.उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 03 जुलाई 2022 को आर्बिट्रेशन मामलों के निष्पादन वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर संत कबीर नगर में जनपद न्यायाधीश लक्ष्मी कान्त शुक्ल की अध्यक्षता में किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा जो व्यवसायिक लेन- देन/बैंक ऋण आदि से संबंधित होंगे। जिले में इस प्रकार के मामले जनपद न्यायाधीश एवम अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश स्तर के न्यायालयों में ही लंबित हैं। पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित आकर न्यायालय के माध्यम से बैंक प्रतिनिधियों से सुलह समझौता कर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। उक्त विशेष लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में प्रातः 10 बजे से सायं 03 बजे तक होगा।
जिला जज की अध्यक्षता में जनपद में 3 जुलाई 2022 को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश