मुन्ना अंसारी साफसंदेश जिला संवाददाता महराजगंज
घुघुली-महराजगंज।जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैना के शमशान घाट के पास महिला का पेड़ से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में दहसत का माहौल बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार
महिला का शव पुरैना के शमशान घाट के पास एक पेड़ में लटकता हुआ मिला ।वहीं पर कागज पर कुछ संदेश लिखकर उसके शरीर के साथ बांध दिया गया था।महिला का शव गांव के किसी व्यक्ति द्वारा देखने के बाद यह खबर आग की तरह पुरे गांव में फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। सुचना मिलते ही मौके बारदात पर एसओ धर्मेंद्र सिंह अपने टीम के साथ पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक महिला का शिनाख्त नहीं हो पाया था। और ना ही मौत का असली कारण पता चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के समक्ष पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश