संवाददाता-हरीश सिंह
संतकबीरनगर।विकास खंड सेमरियावां के प्रसादपुर निवासी अनीस अहमद ने उप जिलाअधिकारी खलीलाबाद को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि प्रसादपुर ताल में जेसीबी से मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से हो रहा है आज के पूर्व 24 मई को ग्राम प्रधान प्रसादपुर मिट्टी खुदाई के विरुद्ध लेखपाल की आख्या पर प्रधान व जेसीबी चालक के खिलाफ थाना दुधारा ने सार्वजनिक संपत्ति खनन एवं खनिज के अंतर्गत धारा 2, 3, 4, 21, 57 के तहत अभियोग पंजीकृत किया था लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम प्रधान प्रसादपुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और पुनः ट्रैक्टर ट्राली से अवैध ढंग से तालाब से मिट्टी निकाल रहे हैं और उस मिट्टी को दूसरे ग्राम सभा में भेजकर धन अर्जित कर रहे हैं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश