संतकबीरनगर।विकास खण्ड सेमरियावां के अंतर्गत ग्राम सभा पिड़वा ईद की नमाज अदा की गई।देश भर में आज ईद उल फित्र की धूम है।एक महीने की इबादत के बाद आई ईद पर सुबह से ही रौनक दिख रही है।अलग अलग मस्जिदों में लोगों ने नवाज अदा की है।खुशी की बात यह है कि विकास खण्ड सेमरियावां के पिड़वा गाँव मे पहली बार ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई।खुशी के मौहाल को कोई बिगाड़ने की कोशिश न करे।इसकी भी तैयारी की गई।कारी अकबर अली की अगुआई में गाँव के हाफिज असगर अली,हाफिज शहाबुद्दीन, शमशुल हक ,मुस्तकीम ने आपसी राय मशवरा करके के आजादी के बाद पहली बार पिड़वा गांव में मदरसा अरबिया स्कूल में ईद उल फित्र पर पहली बार नवाज अदा की गई।उसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।प्रधान राजकुमार ने भी आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए लोगों से अपील की तथा सभी नमाजियों को बधाई दी।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फित्र का त्योहार,लोगों ने अमन चैन की दुआ माँगी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश