रिपोर्ट-गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज।उत्तर प्रदेश में हो रहे स्कुली वाहनों के हादसों को मध्येनजर रखते हुए आरटीओ ने महराजगंज जिले में कार्रवाई तेज कर दी है । स्कूल वाहनों की फिटनेस और जरूरी प्रपत्रों की टीम ने पांच स्थानों पर जांच की । जांच के दौरान पांच स्कूल वाहन अनफिट मिलने पर चालान कर दिया गया । 30 अप्रैल तक सभी स्कूल वाहनों के जरूरी प्रपत्र एवं फिटनेस कराने के लिए निर्देशित किया गया है ।सोनौली , फरेंदा , महराजगंज शहर , शिकारपुर , श्यामदेउरवा में वाहनों की जांच की गई । टेंपों समेत अन्य वाहनों की जांच में किसी का बीमा नही मिला तो किसी का परमिट नहीं मिला । ऐसे में करीब 50 वाहनों का चालान टीम ने किया । प्रदेश में हो रहे विभिन्न हादसों से सबक लेते हुए जिले में स्कूल वाहनों की जांच विशेष रूप से की जा रही है । पीटीओ मथुरा प्रसाद ने स्कूल बस समेत अन्य वाहनों की जांच की । वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया ।यातायात निरीक्षक जेपी सिंह ने भी वाहनों की जांच की । एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि जांच अभियान जिले में चलता रहेगा । स्कूल वाहन चालक , परिचालक तथा छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । कोविङ -19 महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया । जो बस मानकों के विरुद्ध होगी , उन्हें सड़कों पर चलने नहीं दिया जाएगा । और मनमानी करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जाएगी ।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी