सिद्धार्थनगर: राजकीय वाहन चालक महासंघ के निर्वाचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर के अचल प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ । प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाहन चालक महासंघ का चुनाव अनिल सिंह अध्य्क्ष राज्य कर्मचारी परिषद व अवधेश यादव अध्य्क्ष पेंशनर्स एसोसिएशन की देख-रेख में सम्पन्न हुआ ,जिसमे सर्वसम्मति से निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन हुवा । सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारियों में गणेश वर्मा संरक्षक , जयराम सिंह अध्य्क्ष, आनन्द कुमार सिंह जिलामंत्री, घनश्याम वरिष्ठ उपाध्यक्ष , भगौती उपाध्यक्ष , सत्येंद्र कुमार संयुक्त मंत्री , राजेश गौड़ संगठन मंत्री , सत्यप्रकाश सिंह प्रचार मंत्री , पृथ्वीराज कोषाध्यक्ष , मंजेश संयुक्त मंत्री , रविन्द्र शाही ऑडिटर इसके साथ सुभाष चन्द्र रावत ,चंद्रभान, मनोज ,दिव्यशक्ति,देवेन्द्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चयन हुवा । नव- निर्वाचित पदाधिकारियों को अनिल सिंह द्वारा पड़ व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।
राजकीय वाहन चालक महासंघ का सम्पन्न हुआ निर्वाचन ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश