कुशीनगर । कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के क्रांति चौराहे पर शनिवार रात्रि लगभग आठ बजे दिनेश चौरसिया पुत्र सुरेश चौरसिया अपने पान की दुकान पर पेट्रोल भी बेचने का काम करता है।दुकान पर पहुंचे ग्राहक को पेट्रोल देने के लिए नापने लगा कि अचानक दुकान में आग लग गयी। दिनेश जब तक दुकान से बाहर निकलता तब तक आग पेट्रोल के कारण आग रुद्र रूप धारण कर लिया और दिनेश भी आग के चपेट में आकर झुलस गया।दिनेश के दुकान के साथ बगल में नसरुद्दीन व वीरेंद्र यादव की भी गुमटी की दुकाने जलकर खाक हो गयी दुकानदारों स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग बुझाई जा सकी। अनुमानतः लगभग लाखो का सामान व दुकान भी जलकर खाक हो गया है। दुकानदारों के सूचना पर पहुची 108 एम्बुलेंस से दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
पेट्रोल मापते समय लगी आग से तीन दुकान जलकर हुई खाक, दुकानदार भी झुलसा



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश